Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लापरवाही पर नोटिस

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)। प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान आधा दर्जन केंद्रों की जांच की गई, जिसमें से नगर क्षेत्र में संचालित दो केंद्रों में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले तीमारदार संबंधित अभिलेखों का सही रखरखाव नहीं करने पर नोटिस जारी की गई। जांच में यह भी पता चला कि क्लीनिकल एस्टेबलिसमेन्ट ऐक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि नोटिस के साथ ही केंद्र संचालकों पर जुर्माने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने इनफॉर्मर रिवार्ड स्कीम में प्रसव से पूर्व गर्भ में शिशु का लिंग जांच कराने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना देने पर रिवार्ड भी चेकिंग में लोगों को जागरूक किया। बताया कि डीएम सविन बंसल के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी ऐक्ट के तहत चली चेकिंग में डॉ. निधि रावत, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना वर्मा आदि शामिल रहे।