Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ग्राम प्रधान ने मारपीट में 10 पर मुकदमा

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।   ग्राम उकरौली की ग्राम प्रधान ने मारपीट के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को ग्राम प्रधान उषा देवी पत्नी मदन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में नदी किनारे अवैध रूप से बसे परमजीत कौर पत्नी जंगीर सिंह उर्फ जंगू, कान्ति, अक्की पत्नी चन्दन, चन्दन, किरन पत्नी कमल उर्फ जस्सी, कमल उर्फ जस्सी, पूजा पुत्री जंगीर सिंह, काजल पत्नी मन्नू, संदीप उर्फ सिप्पू पुत्र जंगीर सिंह और मन्नू पुत्र जंगीर सिंह हाल निवासी ग्राम उकरौली क्षेत्र में नशे की तस्करी करते हैं। आरोप है कि 12 मार्च को इन लोगों ने उनके ड्राइवर महिपाल को रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह बात करने गईं तो आरोपियों ने उन्हें और रीता देवी को पकड़ लिया। वहीं गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि नशे की तस्करी का विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। कहा है कि एक आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।