Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को कुचला, मौत

Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)।  शहर के टीपी नगर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेकाबू डंपर ने फाइनेंस कंपनी के एग्जीक्यूटिव को रौंद दिया। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से कैंची धाम के ग्राम हरतपा निवासी 27 वर्षीय अनिल रौतेला पुत्र हरीश रौतेला पंचायत घर क्षेत्र में अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ रहते थे। वह चोला मंडलम फाइनेंस लिमिटेड में कलेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। अर्जुन ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों भाई टीपी नगर चौकी के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर गए थे। लौटने के दौरान जैसे ही अनिल बाइक पर सवार होने को जा रहा था, तभी टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल के पेट और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें एसटीएच लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। डंपर को सीज कर दिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार गांव में रहता है।