Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

यूकेडी ने मंत्रीमंडल विस्तार पर उठाए सवाल

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने उत्तराखंड मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कि पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार तब कर रहे हैं, जब राज्य में चुनाव आ रहे है। मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के लोगों से कोई लेना देना नहीं है, उन्होंने आगामी चुनाव के मध्य नजर अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। यदि वह राज्य के प्रति संवेदनशील होते तो वह अपने 13 मंत्रियों को चार वर्ष पूर्व समय पर शपथ दिलाते और उनको विभागों का आवंटन करते। उत्तराखंड क्रांति दल भारतीय जनता पार्टी और पुष्कर सिंह धामी से राज्य की जनता को श्वेत पत्र जारी करते हुए बताना चाहिए कि उन्होंने गत चार सालों तक मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं किया। उसके क्या कारण थे। उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार की याद कैसे आई और अब उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार किया जब भाजपा के संगठन में विद्रोह की स्थिति पैदा हो गई l उत्तराखंड क्रांति दल का मानना है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार से राज्य की जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला नहीं है और जनता समझ गई है भारतीय जनता पार्टी राज्य की हितेषी नहीं हैl वह जनता में भ्रम में फैला कर राज करना चाहती है l राज्य की जनता को भारतीय जनता पार्टी को बताना होगा कि इससे राज्य की जनता को क्या लाभ होने वाला है।