Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love


अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के अंतर्गत सुकना से पभ्या तक प्रस्तावित करीब 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए पिलर लगाने और पेड़ों की गणना जैसी प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के बीच समन्वय के अभाव में पिछले छह महीनों से कार्य ठप पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि पभ्या गांव मुख्य सड़क से करीब नौ किलोमीटर दूर कठिन चढ़ाई पर स्थित है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर उपचार न मिलने के कारण गंभीर स्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर समयसीमा निर्धारित की थी, लेकिन मांग पूरी न होने पर एक बार फिर उन्होंने आवाज उठाई है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में रवि रौतेला, ग्राम प्रधान जानकी देवी, गिरीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, विशन जोशी, हरीश भट्ट, शेखर जोशी, हरीश आर्या सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *