Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

क्रॉस कंट्री रेस के विजेता अंबेडकर जयंती पर होंगे सम्मानित

Spread the love


अल्मोड़ा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर रन के तहत क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग की दौड़ चौघानपाटा से पुलिस लाइन तक आयोजित की गई, जिसमें आलोक भट्ट ने प्रथम, विजय टम्टा ने द्वितीय और जीवन बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की दौड़ चौघानपाटा से सीएमओ भवन तक हुई, जिसमें भावना अधिकारी प्रथम, मीनाक्षी बिष्ट द्वितीय और नेहा जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा ने बताया कि दोनों वर्गों में शीर्ष 10 प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को रैमसे इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक किशन लाल, संजय भाटिया, राजेंद्र प्रसाद, नवीन चंद्र, रमेश लाल, पंकज कुमार कुलकोडिया, रोहित कांत, नवीन चंद्र आर्या, मुकेश कुमार, सुशील बाराकोटी, दिगपाल आर्य, सुभाष चंद्र, भूपाल कोहली, नरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, दर्शन कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *