Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ढाबे पर लेनदेन को लेकर चार दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। ढाबे पर खाना खाने ठहरे चार दोस्तों से पैसों के लेनदेन को लेकर ढाबा मालिक पिता-पुत्र ने गाली गलौज की। आरोप है कि दोनों ने गांव से परिचितों को बुलाकर धारदार हथियारों से चारों पर हमला कर कार में भी तोड़फोड़ की है। इस बीच नगदी और सोने की चेन भी चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी शिव लोधी ने मंगलवार देर शाम को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल को वह अपने दोस्त अंकित, प्रवीन और हिमांशु निवासी पानीपत के साथ हरिद्वार घूमने गया था। हरिद्वार से घूमने के बाद वह अपने साथियों के साथ पानीपत जा रहा था। इस बीच वह ढंडेरी बाईपास किनारे एक ढाबे पर खाना ऑर्डर कर दिया। आरोप है कि ढाबा मालिक वैभव सैनी और उसके पिता मांगेराम सैनी गांव ढंडेरी ने पैसों के लेनदेन को लेकर उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने गांव से अपने परिचितों को ढाबे पर बुला लिया और उनपर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।