Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पहचान छिपाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

हरिद्वार (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार करीब दो वर्ष पहले छात्रा की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मोनू शेख उर्फ समीर से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया और बातचीत के दौरान छात्रा को अपने प्रभाव में ले लिया। इसके बाद वह उसे कई बार घर और स्कूल से अपनी कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर जटवाड़ा नहर पटरी क्षेत्र में कार के भीतर छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले युवक की वास्तविक पहचान सामने आने पर विरोध जताने पर उसने कथित तौर पर कहा कि यदि वह सच बताता तो वह उसके संपर्क में नहीं आती।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। छात्रा दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है, जबकि आरोपी शेख कार चालक है।