Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बहन की शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी पकड़ा

Spread the love

रुद्रपुर। बहन की शादी कराने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रसोईयापुर निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में खटीमा के नौगवांनाथ निवासी अमरजीत सिंह राणा उसके पास आया और बहन की शादी का हवाला देकर 2.50 लाख रुपये उधार ले गया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह कृषि कार्य या मजदूरी कर रकम लौटा देगा और इस संबंध में इकरारनामा भी तैयार किया गया था, लेकिन रुपये लेने के बाद वह वापस नहीं आया।

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगा। उसने हरजीत सिंह से दो लाख रुपये, जस्सा सिंह से करीब 45 हजार रुपये और दीपक रैना से तीन लाख रुपये लिए।

सोमवार रात सूचना मिली कि आरोपी अमरिया चौराहे पर किसी अन्य व्यक्ति को ठगने के इरादे से पहुंचा है। इस पर पीड़ित मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।