Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गाय का फायर टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Spread the love


अल्मोड़ा। भैंसोड़ा फॉर्म में सड़क से नीचे घायल अवस्था में फंसी गाय का अग्निशमन रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया। सोमवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को रेस्क्यू कार्य की सूचना मिली, जिसके बाद फायर रेस्क्यू एवं राहत यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर गाय सड़क से नीचे फंसी हुई थी। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों, एनिमल रेस्क्यू स्केप और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से गाय को सुरक्षित तरीके से बांधकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद गाय को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया गया। मौके पर गौशाला प्रबंधक और संबंधित पार्षद भी मौजूद रहे। रेस्क्यू अभियान में एलएफएम किशन सिंह, फायर स्टेशन ड्राइवर हरीश सिंह रावत तथा फायरमैन मोहम्मद अशरफ, दीपक मार्छाल और प्रियांशु कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *