Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देकर लौटा स्वालघाटी संस्था का 21 सदस्यीय दल


अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर दिल्ली में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के बाद स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल का 21 सदस्यीय दल अल्मोड़ा लौट आया है। दल का नेतृत्व प्रकाश भट्ट ने किया। संस्कृति विभाग उत्तर मध्य क्षेत्र इलाहाबाद, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दल ने कुमाऊं की पारंपरिक छपेली नृत्य शैली को वंदे मातरम् की शास्त्रीय धुन पर प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 2500 कलाकारों ने भाग लिया। स्वालघाटी संस्था की प्रस्तुति को मंच पर उपस्थित राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित वरिष्ठ अतिथियों ने सराहा। कलाकारों ने लोकनृत्य और गायन के माध्यम से कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया। दल के अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने संस्था के कार्यों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह महरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलखवाल, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित रंगकर्मियों ने दल को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।