Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जन आक्रोश जत्था पहुंचा अल्मोड़ा, 15 मार्च को देहरादून में होगी रैली


अल्मोड़ा। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का जन आक्रोश जत्था मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पहुंचा। सभा में पार्टी नेताओं ने विभिन्न जनसभाओं के माध्यम से जनविरोधी और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही, जिसका समापन 15 मार्च 2026 को देहरादून के सभावाला में रैली के साथ होगा। पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व जेएनयू अध्यक्ष बीजू कृष्णन, केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र नेगी और राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, महिला हिंसा, भ्रष्टाचार, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं के गिरते स्तर और सार्वजनिक संसाधनों के निजीकरण जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच अभियान चलाया जा रहा है। नेताओं ने श्रम संहिताओं को वापस लेने, स्मार्ट मीटर योजना रोकने, मनरेगा को मजबूत करने, बेरोजगारी और महंगाई पर नियंत्रण, आशा कार्यकर्ता, भोजन माता और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को स्थायी करने सहित विभिन्न मांगें उठाईं। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र त्यागी, सुरेंद्र सिंह सजवान, पुरुषोत्तम बडोनी, सतीश धौलाखंडी, शैलेंद्र परमार्थ, नितिन मलेठा, युसूफ तिवारी, सुनीता पांडे, राधा नेगी और विजयलक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।