आप ने की उत्तराखंड में संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईयां भंग

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा। लेकिन आप एक भी सीट नहीं जीत पाई। जिसके बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के निर्देश पर उत्तराखंड आम आदमी पार्टी की सभी इकाईयां, प्रदेश कार्यकारिणी प्रकोष्ठ आदि तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है.दिनेश मोहनिया का कहना है कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाईयां भंग की गई है। संगठन का पुनर्निर्माण होगा और काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर-घर तक लेकर जाना हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि आप आम आदमी के हकों के लिए सदैव लड़ती रहेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ी। लेकिन एक भी सीट जीत नहीं पाई। इतना ही नहीं, सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल समेत 67 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। वहीं, 33 प्रत्याशी ऐसे थे, जिन्हें 1000 से भी कम वोट मिले। जबकि, 32 प्रत्याशी ऐसे थे, जिन्हें 5000 से भी कम लोगों ने पसंद किया।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

2 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

2 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

2 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

2 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.