आप के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान कांग्रेस मे शामिल

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। बताया जा रहा है कि पार्टी में अपनी अनदेखी से अनंत राम नाराज और आम आदमी पार्टी के विकास नगर सीट से अपनी दावेदारी जता रहे थे। वहीं, आम आदमी पार्टी का कहना है कि अनंत राम चौहान के पार्टी छोड़ने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली का कहना है कि 8 माह पहले ही पार्टी की ओर से उन्होंने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस कुछ लोगों को आप में प्लांट कर रहे हैं, ताकि वह अंत समय में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकें। लेकिन आप बहुत बड़ी और कार्यकर्ता बेस पार्टी है, इसलिए लोग आम आदमी पार्टी में आ भी रहे हैं और यहां से जा भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी से जा रहे हैं वह भी सब सम्मान से जा रहे हैं और जो पार्टी में शामिल हो रहे हैं, वो सम्मान पूर्वक ज्वॉइन कर रहे हैं। ऐसे में अनंत राम चौहान के पार्टी छोड़ने से आप को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं, इसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अनंत राम चौहान शामिल थे, लेकिन आज उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Harish Tripathi

Recent Posts

व्यापारियों को पंजीयन के प्रति जागरूक करने को राज्य कर विभाग ने की बैठक

अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…

2 days ago

शेराघाट में जैगन नदी से मिला अज्ञात शव

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…

3 days ago

मरीजों को बाहर की दवाई लिखने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, बताना होगा कारण

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…

3 days ago

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मनाया 102वां स्थापना दिवस

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…

3 days ago

वन महोत्सव पर सिमतोला और गेरुआ में किया गया पौधारोपण

अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…

4 days ago

This website uses cookies.