आप सांसद की गिरफ्तारी पर दून में प्रदर्शन

देहरादून(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में देहरादून के लैंसडाउन चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनहित की बात उठाने पर परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका गया। उपाध्यक्ष डॉ. आरपी रतूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करवाकर अपना तानाशाही चेहरा जनता के सामने दिखाया है। पार्टी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ईडी को आगे कर आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं को एक-एक करके टारगेट की राजनीति करते हुए गिरफ्तार कराया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह बिष्ट, आजाद अली, प्रदेश संगठन सह समन्वयक डीके पाल, प्रदेश सचिव नासिर खान ,रिहाना परवीन ,सीमा कश्यप विपिन खन्ना ,कमलेश रमन, दर्शन डोभाल, श्यामबाबू पांडे, अशोक सेमवाल, शहजाद, सुदेश सैनी ,सुशील सैनी ,राजबीरी शर्मा, सुनीता बिष्ट, दीप्ति रावत बिष्ट आदि मौजूद रहे।