अग्निवीर भर्ती योजना पर मंत्री सतपाल महाराज ने दर्ज कराई आपत्ति

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से फोन पर बात कर महाराज ने तीन बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है। बकौल महाराज, कोटद्वार में जारी भर्ती में शामिल युवाओं ने उनके सामने इन मुद्दों को रखा है। युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय होने की वजह से इसकी जांच होना जरूरी है। महाराज ने कहा कि इन विसंगतियों के चलते उतराखंड के बच्चे निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

महाराज के सवाल:
1- अग्निवीर भर्ती में 300 युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है और उनमें से बामुश्किल आठ या दस को चुना जाता है। जबकि शारारिक परीक्षा में पहले 300 में से औसतन 60 अभ्यर्थियों का चयन किया जाता था।
2- दौड़ का समय भी जांच के योग्य है। 1600 मीटर की  दौड़ पूरी करने के 5.40 मिनट का समय तय है। लेकिन चयन के दौरान दौड़ को पांच मिनट में ही खत्म कर दिया जा रहा है।
3- उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में छूट है। 163 सेंटीमीटर की लंबाई वाल युवाओं सेना में भर्ती के पात्र होते हैं। जबकि अग्निवीर में हाईट का पैमाना 170 सेंटीमीटर रखा गया है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

2 days ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

2 days ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

2 days ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

2 days ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

2 days ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

3 days ago

This website uses cookies.