अल्म़ोड़ा। नगर के थाना बाजार में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट के दौरान दोनों व्यक्तियों को चोट भी आई है। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को थाना बाजार निवासी दो व्यक्तियों के बीच मार्निंग वॉक के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बीच बाजार में मारपीट होने पर आसपास के लोग बीच बचाव को पहुंचे।
जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। एक व्यक्ति की थाना बाजार में सस्ता गल्ला की दुकान है, जबकि दूसरा ठेकेदार है। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का मेडिकल करा लिया गया है। दोनों व्यक्तियों को चोटें आई है।
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर सौंपी गई है। जिसमें मारपीट व अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। -अरूण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा।
RNS/DHNN