Categories: अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा के प्रतिनियुक्ति में आई बी दिल्ली स्थानान्तरण होने पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई


आज दिनॉक 16.05.2023 को रचिता जुयाल, आईपीएस, एसएसपी अल्मोड़ा के जनपद अल्मोड़ा से प्रतिनियुक्ति में आई बी दिल्ली स्थानान्तरण होने पर विदाई देने हेतु अल्मोड़ा पुलिस परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में उनके द्वारा अपने अल्मोड़ा कार्यकाल के दौरान जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मगणों द्वारा टीम वर्क के साथ अच्छा कार्य करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत की गयी प्रभावी कार्यवाही, सुदृढ़ कानून,शांति व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाये रखने व जनजागरुकता अभियान के तहत आयोजित किये गये कार्यक्रमों की सराहना की गयी।एस0एस0पी0 अल्मोड़ा के पद पर रहते हुए महिला सुरक्षा हेतु नगर में महिला चीता मोबाईल संचालित की गई, इसके अतिरिक्त जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु , ऑपरेशन RRR चलाया गया, जिसके तहत जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थो की बड़ी मात्रा में बरामदगी की गयी, रैपिड एक्शन प्लान के तहत नगर में औचक चेकिंग अभियान चलाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरुक कर उनकी कांउसलिंग की गयी। उक्त अभियानो की नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों व आमजनमानस द्वारा सराहना की गयी। उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। अपने अल्मोड़ा नियुक्ति के दौरान जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बन्धुओं, सभी सम्भ्रान्त नागरिकों व सीनियर सिटिजनों के साथ-साथ अल्मोड़ा की समस्त जनता द्वारा दिये गये सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया गया। विदाई समारोह में सीओ अल्मोड़ा, सीओ आँप्स/यातायात, सीओ संचार सहित जनपद पुलिस के अन्य अधि0/कर्मगण मौजूद रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

21 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

21 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

21 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

21 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.