अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तफ्तीश में जुटी है।
रामगढ़ (नैनीताल), 05 जुलाई 2025 भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के अंतर्गत…
अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…
अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…
अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के पर्यावरण मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम…
This website uses cookies.