Categories: अल्मोड़ा

ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता संकल्प यात्रा के जरिए स्वच्छता के प्रति किया जागरूक


अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता संकल्प यात्रा का शुभारम्भ सोमवार को मुरली मनोहर वार्ड से किया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा नगर के मोहल्लों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्रीनहिल्स ट्रस्ट द्वारा यह यात्रा शुरू की गई है। संस्था द्वारा डुबकिया मोहल्ला एवं नयालखोला में घर – घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। सभी लोगों से उनके मोहल्ले में कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात की गई। यात्रा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को रामशिला वार्ड में घर – घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व पर जनता के साथ संवाद किया गया। यहाँ वार्ड व मोहल्ले की समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में स्थानीय निवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में सुझाव भी दिए। ग्रीनहिल्स संस्था की सचिव डॉ वसुधा पंत ने कहा अल्मोड़ा को सुन्दर बनाने के उद्देश्य से यह यात्रा की जा रही है। यात्रा आगे भी जारी रहेगी और स्थानीय निवासियों से समस्याओं पर संवाद किया जाएगा। यात्रा में डा. वसुधा पंत, मंजू जोशी, रवि बिरौड़िया, रोहित पांडे, दीपांशु त्रिपाठी, भूपेंद्र वल्दिया, संजय अधिकारी, रोहित पंत आदि उपस्थित रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.