अल्मोड़ा। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत महिला कोतवाली की टीम ने जीआईएचएम कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम में साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियम, नवीन कानून, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, गौरा शक्ति ऐप तथा पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में स्कूलों, कॉलेजों, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में टीम ने कॉलेज में यह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा नशे से संबंधित जानकारी देने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के साथ कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।
होटल मैनेजमेंट संस्थान में चलाया जागरूकता अभियान





