रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा पांचों निकायों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी चद्रमोहन सेमवाल की जीत तय है। चुनावी अभियान के दौरान भरत सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान के दौरान कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में जनपद की रुद्रप्रयाग नगर पालिका के साथ ही चार नगर पंचायतों में कामयाबी पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं, आश्वस्त हूं कि रुद्रप्रयाग नपा में भाजपा काफी बेहतर स्थिति में है। आने वाले शेष 11 दिनों में भी भाजपा का ग्राफ और ऊपर पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्वयं पार्टी प्रत्याशी का व्यवहार, निष्ठा और जन सरोकारों से बेहतर तालमेल से पार्टी प्रत्याशी की जीत होनी तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटवाजी है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में भाजपा का बेहतर लाभ मिल रहा है।
अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…
अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…
This website uses cookies.