रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के नेतृत्व में भाजपा के कुल 14 मंडलों के मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसी को लेकर इन दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार बैठकें जारी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो 6 मंडलों में पुराने अध्यक्ष का रिपीट होना तय माना जा रहा है। रुद्रप्रयाग जनपद में सभी मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठकें जारी है। रुद्रप्रयाग नगर, रुद्रप्रयाग ग्रामीण, खांकरा, सुमाड़ी-तिलवाड़ा, जखोली, सिद्धसौड़ और तल्लानागपुर, केदारनाथ, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि नगर, अगस्त्यमुनि ग्रामीण, सतेराखाल आदि मंडलों में मंडल अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो 6 मंडलों में किसी अन्य कार्यकर्ता द्वारा दावेदारी न करने से पुराने अध्यक्ष का रिपीट होना तय माना जा रहा है। वहीं अन्य मंडलों पर रायशुमारी की जा रही है। दो या तीन नाम की स्थिति में पैनल प्रदेश संगठन को भेजा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने बताया कि मंडलों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। निरंतर कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं का पैनल प्रदेश संगठन को भेजा जा रहा है।
अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…
अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…
अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…
This website uses cookies.