भाजपा ने एक देश एक चुनाव को दिया पूरा समर्थन

देहरादून(आरएनएस)।    भारतीय जनता पार्टी ने एक देश एक चुनाव व्यवस्था को जरूरी बताते हुए इसे समर्थन दिया। पार्टी नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जेपीसी के समक्ष अपनी राय रखी और कहा कि इस व्यवस्था को जनहित में जल्द लागू किया जाना चाहिए। मसूरी रोड स्थित एक होटल में भाजपा नेता व विधायक सहदेव पुंडीर, दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, रमेश गड़िया, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने संसदीय समिति के सामने लिखित व मौखिक रूप से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखण्ड इस विचार तथा इस दिशा में अपनाई जा रही प्रकिया का पूरा समर्थन करती है। भाजपा नेताओं ने विकसित भारत के लिए इसे जरूरी बताते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। परिस्थितिजन्य कारणों से केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय स्तर पर अलग-अलग समय पर चुनाव कराए जाते हैं। इस व्यवस्था के कारण राजनीतिक अस्थिरता, विकास कार्यों में बाधा और भारी व्यय होता है। ऐसे में एक देश, एक चुनाव का विचार इन समस्याओं का समाधान भी है और देश को नया आयाम देने वाला भी है। यह व्यवस्था प्रशासनिक सुधार, लोकतंत्र की मजबूती और संसाधनों की बचत की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भाजप नेताओं ने कहा कि देश में स्वतंत्रता के बाद 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए गए थे। लेकिन बाद में यह क्रम टूट गया और आज हर साल देश के किसी न किसी हिस्से में चुनाव होते ही रहते हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि आज समय आ गया है कि देश में एक देश एक चुनाव की व्यवस्था को लागू किया जाए।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

41 minutes ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

42 minutes ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

43 minutes ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

45 minutes ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

46 minutes ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.