अपना उत्तराखंड न्यूज

उत्तराखंड की आवाज

Advertisement

विकसित भारत का अमृत काल’ अभियान के तहत ताकुला में भाजपा ने की मंडल कार्यशाला


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ताकुला मंडल में “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर आम जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि 2014 के बाद देश में युगांतकारी बदलाव हुए हैं। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, नागरिकता संशोधन अधिनियम, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र को वास्तविकता में बदलते हुए समाज के वंचित वर्गों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की हैं। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें पंचायत स्तर तक जागरूकता फैलाने के लिए तैयार करना था। तय किया गया कि आगामी समय में शक्तिकेंद्रों में चौपालों के माध्यम से इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को मजबूती देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल ने की जबकि संचालन मंडल महामंत्री बिरेंद्र बिष्ट और भूधर भाकुनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, प्रताप सिंह नेगी, भूपाल सिंह रावत, प्रदीप नगरकोटी सहित मदन सिंह बिष्ट (कार्यक्रम संयोजक), दान सिंह नगरकोटी, कुंदन सिंह नेगी (सह संयोजक), मंडल उपाध्यक्ष दीपक भाकुनी, जगदीश पंत, जगमोहन पिलख्वाल, योगेश बाराकोटी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *