Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड भाजपा की मीडिया टीम की हुई घोषणा, इनको मिली जगह

 

देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड की मीडिया टीम घोषित कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता मे सुरेश जोशी, कर्नल अजय कोठियाल, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विद्यार्थी हैं। सह मीडिया प्रभारी में मणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी है।