Categories: अल्मोड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन

 

अल्मोड़ा।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान का 74वां जन्मदिन भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने रघुनाथ सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने उन्हें जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ नेता बताया। जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि उनके साथ कार्य करना सम्मान की बात है और उनके जितना कार्य करना किसी अन्य विधायक के बस की बात नहीं है। कार्यक्रम में रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्रेम है जो उनके जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम किया है, सभी कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करने में जुटें व नवीन मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम से पूर्व चौहान ने समर्थकों संग चितइ गोलू मंदिर में पूजा अर्चना भी की। कार्यक्रम का संचालन मदन बिष्ट ने किया। यहाँ कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, लता बोरा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, किरन पंत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, विनीत बिष्ट कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर, संदीप श्रीवास्तव पूर्व जिला मंत्री, देवाशीष नेगी जिला मंत्री भाजपा, अमित साह मोनू नगर अध्यक्ष भाजपा, सूरज सिराड़ी पूर्व ब्लॉक प्रमुख हवालबाग, सूरज बनौला पूर्व ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना, हरीश कनवाल पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, अर्जुन बिष्ट नगर महामंत्री भाजपा, प्रकाश बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष हवालबाग, नवीन बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान, राहुल बिष्ट पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, किशन बिष्ट, हेम भंडारी, विपिन बिष्ट, हितेश नेगी, ग्राम प्रधान गणेश चम्याल, कमलेश नेगी, सीमा गोसाई, गोपाल चौहान, सुरेश भट्ट, भगवान रावल सहित भारी संख्या में समर्थक जुटे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

5 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

5 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

5 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.