अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलने वाले सेवा सप्ताह पर जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रक्तदान का आयोजन किया गया। रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजन जोशी ने किया। जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले की तीनों विधानसभाओं अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर में रक्तदान शिविर युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर में युवा बड़े उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं। युवाओं की लगभग 500 दाताओं की सूची तैयार की गई है जो कि रक्तकोष में रक्त की कमी होने पर रक्तदान करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, नगर महामंत्री मनोज जोशी सभासद, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजा खान, मण्डल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, अजय वर्मा, सौरभ वर्मा सभासद, चम्पा पांडे, नेहा उप्रेती, मनीष बिष्ट, मनन साह, चन्दन आर्य व युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष ग्रामीण, मण्डल पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
रामगढ़ (नैनीताल), 05 जुलाई 2025 भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के अंतर्गत…
अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…
अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…
This website uses cookies.