Categories: अल्मोड़ा

चौखुटिया नगर पंचायत में भाजपा की रेवती देवी बनीं पहली अध्यक्ष


अल्मोड़ा। नवगठित चौखुटिया नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा की रेवती देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गोस्वामी को 893 मतों के अंतर से हराया, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अनीता गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। नगर पंचायत के पहले चुनाव में कुल 4007 पंजीकृत मतदाताओं में से 2455 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1224 महिला और 1231 पुरुष मतदाता शामिल रहे। मतदान में भारी उत्साह देखने को मिला। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी रेवती देवी ने बढ़त बनाए रखी। गनाई वार्ड से मतगणना की शुरुआत के साथ ही रेवती देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर बढ़त हासिल की, जो अंत तक बनी रही। चारों वार्डों में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहीं। मतगणना के अंतिम परिणाम में रेवती देवी को 1,534 मत मिले, जबकि कांग्रेस की पूजा गोस्वामी को 641 और निर्दलीय अनीता गोस्वामी को 180 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में 76 मत रद्द किए गए और 4 मत नोटा के लिए पड़े। चुनाव परिणाम की घोषणा सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम सुनील कुमार राज ने की। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। लक्ष्मीकांत भट्ट, पायल, और राकेश गोस्वामी ने अपने-अपने वार्डों से जीत दर्ज की। गनाई वार्ड में लीला कैड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुई।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.