Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल मुंबई में घायल

देहरादून। लोकप्रिय बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल मुंबई में एक हादसे में घायल हो गए हैं। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। उन्हें तुरंत मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद उनकी कोहनी, पसलियों एवं सिर में चोट आई है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। उनके फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। देहरादून में जुबिन के पिता राम शरण नौटियाल ने बताया कि जुबिन ठीक हैं और मुंबई में अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और अपने प्रशंसकों से शुभकामनाओं की अपील की।