Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बी0पी0एल0 श्रेणी के मेधावी अनाथ छात्र 30 नवम्बर तक करें आवेदन

देहरादून। अनुसचिव राज्यपाल सचिवालय जी0डी0 नौटियाल ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य के मेधावी/प्रतिभाशाली छात्र/छात्रायें जो बी0पी0एल0 श्रेणी में आते हों तथा जिनके माता/पिता जीवित न हो अथवा अनाथ हों तथा जो राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों एवं केन्द्र सरकार के राजकीय संस्थानों अथवा समकक्ष राजकीय अखिल भारतीय संस्थानों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम यथा-मेडिकल/इंजीनियरिंग/भारतीय प्रबन्धन संस्थान आदि में प्रवेश हेतु चयन हुआ हो, परन्तु शुल्क वहन करने में असमर्थ हैं, ऐसे छात्र/छात्रायें आर्थिक सहायता हेतु अपना आवेदन -पत्र स्व-प्रमाणित अभिलेखों सहित दिनांक 30 नवम्बर, 2022 तक राज्यपाल सचिवालय उत्तराखण्ड, न्यू कैन्ट रोड, देहरादून में जमा कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट कराया कि अपूर्ण/अपठनीय व निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।