भगवान शिव का धनुष तोड़ सिया के हुए राम

अल्मोड़ा।


भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला, अल्मोड़ा में तृतीय दिवस की रामलीला का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद मुख्य आकर्षण रहे।

राम की भूमिका रश्मि काण्डपाल, लक्ष्मण की कोमल जोशी, सीता की वैष्णवी पवार, जनक की चिरंजीवी लाल वर्मा, सुनैना की कंचन पाण्डे, रावण की पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, बाणासुर की अशोक बनकोटी, परशुराम की अखिलेश सिंह थापा, विश्वामित्र की एस.एस. कपकोटी, बंदीजन की भावना मल्होत्रा एवं ममता कपूर ने जीवंत अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, देश-विदेश के राजाओं की भूमिकाएं अमर बोरा, कमल जोशी, मनीष जोशी, राहुल जोशी, करन कुमार और विशाल बोरा ने निभाईं।

रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रधुनाथ सिंह चौहान (पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक), विशिष्ट अतिथि जगदीश नगरकोटी (प्रतिनिधि, मंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा एवं शिक्षा उत्तराखंड सरकार), संदीप श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा), हिमांशु बनौला (मंडल महामंत्री भाजपा अल्मोड़ा), विपिन बिष्ट (जिला संयोजक भाजयुमो अल्मोड़ा) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि समिति के संरक्षक/संयोजक बिट्टू कर्नाटक के अथक प्रयासों से कर्नाटक खोला की रामलीला को ऊँचाई मिली है। आज यह अल्मोड़ा की उत्कृष्ट रामलीलाओं में गिनी जाती है, जो भव्य मंच और विशाल दर्शकदीर्घा के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि रामलीला और सांस्कृतिक आयोजन समाज, बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को अपनाने का संदेश देते हैं।

रावण-बाणासुर एवं परशुराम-लक्ष्मण संवाद में कलाकारों ने दमदार अभिनय से दर्शकों की वाह-वाही लूटी। उपस्थित दर्शकों के साथ-साथ ऑनलाइन संदेशों द्वारा भी मंचन की खूब सराहना हुई।

इस अवसर पर हयातसिंह बिष्ट, दिनेश चन्द्र जोशी, लीलाधर शर्मा, मोहन चन्द्र काण्डपाल, दिनेश चन्द्र तिवारी, आनन्द सिंह नयाल, भुबन चन्द्र कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, दयाकृष्ण जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, मथुरा दत्त कांडपाल, जगदीश चन्द्र तिवारी, महेश कर्नाटक, बद्री प्रसाद कर्नाटक, रमेश चन्द्र जोशी, कमलेश कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, योगेश जोशी, गौरव काण्डपाल, कमल पालीवाल, दिनेश मठपाल, नन्दन बगडवाल, भुवन पाण्डे, हेम जोशी, देवेन्द्र गोस्वामी, प्रकाश मेहता, डॉ. विद्या कर्नाटक, बन्दना जोशी, आशा मेहता, गीत पाण्डे, गीता जोशी, रश्मि कर्नाटक, बीना कर्नाटक, ललिता कर्नाटक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।