कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को नहीं था उत्‍तराखण्‍ड की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भरोसा

दिल्‍ली जाकर कराया आपरेशन

देहरादून। उत्‍तराखण्‍ड में यदि आप कोई वीआईपी नहीं हैं तो आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बुरी खबर है। जी हां यहां के आम लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवायें देने का वादा करने वाली सरकार के मंत्री हों या संत्री  सभी अपने इलाज के लिए देश  राजधानी दिल्‍ली का रूख करते हैं। इसका ताजा उदाहरण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हैं।
अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में दोबारा कैबिनेट मंत्री बनी रेखा आर्य का शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुई। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी।

धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पिछले कुछ समय अस्वस्थ चल रही थीं। वह पेट में रसौली के कारण परेशान थीं। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उनका रसौली का ऑपरेशन हुआ। नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। सर्जरी सफल हुई।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के अस्वस्थ होने की खबर मिलने के बाद से उनके क्षेत्र के लोगों के साथ ही पूरे प्रदेश से लोग उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। हालंकि चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार उनका ऑपरेशन सफल रहा है। अब सबसे अहम सवाल यह है कि क्‍या राज्‍य में कोई ऐसा विश्‍वसनीय अस्‍पताल नहीं है जहां मंत्री जी अपना इलाज करा सकती थी। यहीं नही यहां सरकार दावा करती है कि एम्‍स, हिमालयन, मैक्‍स, कैलाश जैसे अस्‍पताल राज्‍य में हैं और यहां हर प्रकार वो सुविधा उपलब्ध है जो कि एक आदमी के जीवन को बचाने के लिए काफी है। लेकिन क्‍या वो यहां की आम जनता का ही जीवन बचा सकती है खास लाेगों का नहीं। कोरोना काल में भी तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हो या पूर्व मुख्‍यमंत्री सभी ने अपना इलाज दिल्‍ली जाकर ही किया। जबकि आम आदमी ने यहीं अपना इलाज कराया। अहम सवाल यह है कि क्‍या हमारे राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य सेवायें इतनी लचर है जो हमारे मंत्रियों को इन पर भरोसा नहीं है। यही नहीं यहां के गरीब के बस में दिल्‍ली जाकर इलाज कराना नहीं है तो उसे ऐसे ही इलाज के अभाव में मर जाना चाहिए। बहरहाल जो भी हो एक बात तो साफ है कि बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का दावा करने वाली सरकार के मंत्रियों को ही यहां की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भरोसा नहीं है।

Harish Tripathi

Recent Posts

अल्मोड़ा पुलिस: स्कोर्पियो चालक द्वारा वाहन पर लगाई काली फिल्म उतरवाकर दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में…

4 days ago

अल्मोड़ा में नवनियुक्त सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने ग्रहण किया कार्यभार

अल्मोड़ा। पीसीएस अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी…

4 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:  जागेश्वर धाम में योग कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक भव्य…

4 days ago

चार दिन में दो बेटियों की असमय मौत से गमगीन हुआ धौलछीना

अल्मोड़ा। चार दिन के भीतर दो युवतियों की असमय और एक जैसी मौत ने धौलछीना…

4 days ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटारमल मंदिर परिसर में हुआ योग कार्यक्रम

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कटारमल मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवानों,…

4 days ago

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य…

5 days ago

This website uses cookies.