Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

संपत्ति हड़पने के आरोप में भाई, भाभी सहित तीन पर केस



देहरादून। संपत्ति हड़पने के आरोप में भाई, भाभी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में कार्रवाई ना होने के बाद कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि चमन विहार में रहने वाले अनुकांत त्यागी ने अनपे बड़े भाई नवनीत त्यागी, भाभी पूनम और भाई के दोस्त राहुल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि मां की पुश्तैनी संपत्ति फर्जी तरीके से अपने नाम करवाई गई। मां के खाते से पन्द्रह लाख रुपए भी फर्जी तरीके से निकाले। अनुकांत ने अपनी मां की मौत पर भी शक जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।