Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर हुई चालानी कार्यवाही


अल्मोड़ा।

जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के  विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पन्त के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस ने गनियाद्योली, ताड़ीखेत, सोनी बिनसर क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया, दो मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर उनके विरुद्ध दस-दस हजार रुपये की कोर्ट चालानी कार्यवाही की गई। वहीं लमगड़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें करीब 20 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम शहरफाटक में एक मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन ना कराए जाने पर मकान मालिक का मौके पर पांच हजार रुपये नकद का चालान किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान लमगड़ा पुलिस द्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।