Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चलते वाहन पर गिरा पत्थर, चालक घायल

चमोली(आरएनएस)।  शिक्षकों को स्कूल छोड़कर लौट रहे एक वाहन के ऊपर पहाड़ी से बिरही-निजमुला सड़क पर काली चट्टान के पास पत्थर आ गिरा। पत्थर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया।
सोमवार को वाहन चालक रणजीत सिंह निवासी बिरही गोपेश्वर से शिक्षकों को लेकर निजमुला क्षेत्र के गाड़ी गांव गया। शिक्षकों को छोड़कर रणजीत सिंह वाहन से बिरही लौट रहा था कि काली चट्टान के पास आते ही अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में चालक रणजीत सिंह को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया।