Chamoli । विजय संकल्प रैली की तैयारी में जुटी भाजपा, दे रही कार्यकर्ताओं को टिप्स

चमोली : भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प यात्रा की तैयारी में जुट गयी है। बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र में भी रैली को सफल बनाने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट और विधायक महेन्द्र भट्ट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये गए।

भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियां हेतु जिम्मेदारियां दी गईं। जिसमें महिला मोर्चा को स्वागत हेतु एवं युवा मोर्चा को बाइक रैली हेतु जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं रिलीवर जनसभा संबंधी अनेकों जिम्मेदारियां दी गईं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह ने बैठक में कहा कि गांव-गांव में जाकर विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जन-जन का आह्वन्न किया गया है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से विधानसभा में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं।

उसको देखते हुए विजय संकल्प यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता उत्सुक है । विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करना होगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टेशन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, भूतपूर्व सैनिकों एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में शशि दत्त शर्मा, महेंद्र कालटा, राकेश ठाकुर, रमेश मैखुरी, विनोद कनवासी, चंद्रकला तिवारी, विक्रम सिंह बर्तवाल, लक्ष्मण सिंह रावत, जगदीश प्रसाद सती, राजेंद्र हटवाल, वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी, जितेंद्र सती, तारा दत्त थपलियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, गजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Harish Tripathi

Recent Posts

पर्यटन विभाग की परिसंपत्तियों के संचालन एवं उनके रखरखाव को लेकर हुई बैठक

अल्मोड़ा। जनपद में पर्यटन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा पर्यटन का…

1 day ago

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्‍तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। विगत 29 मई से आरम्‍भ हुए देशव्यापी 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के अंतर्गत, विवेकानंद…

1 day ago

राज्य महिला उद्यमिता परिषद उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने किया पातालदेवी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, आल्प्स फैक्ट्री संचालन का दिया आश्वासन

अल्मोड़ा। राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने सोमवार को पातालदेवी औद्योगिक क्षेत्र…

1 day ago

तल्ली बमौरी हल्द्वानी में अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 62वीं शाखा का हुआ शुभारंभ

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 62वीं शाखा का उद्घाटन सोमवार को तल्ली बमौरी, लालडांठ…

1 day ago

पवासी महासू महाराज की देव पालकी को कराया शाही स्नान

विकासनगर(आरएनएस)।  जेठ माह शुरू होते ही जौनसार बावर, रवाईं, बंगाण क्षेत्र में आराध्य कुल देवता…

1 week ago

कोरोना से जंग को दून अस्पताल में बनी कोर टीम, डॉ. कुमार जी कौल को बनाया नोडल

देहरादून(आरएनएस)।   कोविड की आशंका के मद्देनजर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के इलाज…

1 week ago

This website uses cookies.