चम्‍पावत के युवक की लुधियाना में मामूली विवाद के बाद हत्या

चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक निवासी एक युवक की उसके ही साथियों ने लुधियाना मेंमामूली विवाद के बाद हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्जकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मृतक का शव मंगलवार को पाटी पहुंचा। जहां आज घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 वर्षीय विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। बताया जा रहा है कि डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने इस होटल में ज्वाइन किया था। यहां विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।
शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का इन चारों साथियों संग विवाद हो गया। मामूली कहासुनी में बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

बेटे के फोन से मां को आया अनजान व्यक्ति का कॉल
मृतक के भाई देव ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे विजय के फोन से उसकी मां कमला देवी के नंबर पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने विजय का एक्सीडेंट होने की बात कही। साथ ही, उसे लुधियाना से घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद विजय की मां ने अपने छोटे बेट देव को फोन करके अज्ञात कॉल की जानकारी दी। देव रुद्रपुर में ही जॉब करता है। वह अगली सुबह लुधियाना के लिए निकला। जिसके बाद विजय के हत्या की पुष्टि हुई। मृतक अपने पीछे पत्नी नीमा देवी, तीन साल के बेटे और एक साल की लड़की समेत मां को छोड़ गया है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

18 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

18 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

18 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

18 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

18 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.