Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

चारधाम यात्रा में मिलेगी 24 घंटे बिजली

1001600623

ऋषिकेश(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। ऊर्जा निगम यात्रा की तैयारियों को लेकर विद्युत लाइनों की मरम्मत करने में जुटा है। कुछ स्थानों पर जर्जर पोल और पुरानी लाइनों को भी हटाया जा रहा है। मई में चारधाम यात्रा का शुभारंभ होना है, जिसमें तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर महकमा जुटा हुआ है। चारधाम बस कंपाउंड व अन्य सरकारी भवनों का रंग-रोगन कर उन्हें चमकाया जा रहा है, तो यात्रा ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र व बस कंपाउंड एरिया में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम भी जुटा है। बिजली सप्लाई करने वाली लाइनों की जांचा-परखा जा रहा है। खराब लाइनों की मरम्मत कर उन्हें दुरूस्त किया जा रहा है। जर्जर स्थिति के खंभों को भी हटाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद के मुताबिक निगम चारधाम यात्रा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करेगा। यात्रियों को कहीं भी विद्युत सप्लाई की समस्या पेश नहीं आएगी। इंजीनियर क्षेत्र में सभी लाइनों की जांच कर उन्हें दुरूस्त करने में लगे हैं।