Categories: अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में चयनित खिलाड़ियों को हुए चैक वितरित


अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023 के अंतर्गत पद्म भूषण, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023 के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा स्तर पर चयनित छात्रवृत्ति योजना 2023 में आयु वर्ग, 8 से 14 वर्ष तक के पात्र चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति योजना 2023 का चेक जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा अरुण बंग्याल के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया। मानस पब्लिक स्कूल ढुंगाधारा अल्मोड़ा के चयनित छात्र खिलाड़ी प्रतीक बिष्ट एवं छात्रा खिलाड़ी वर्षा मेहता चयनित हुए हैं। कार्यक्रम में चयनित विभिन्न विद्यालयों से सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी चैक वितरित किए गए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम अंक प्राप्त कर्ता चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्राओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ प्रतीक बिष्ट एवं वर्षा मेहता को भी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मयंक पिलख्वाल मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग में चयनित रहे। छात्रवृत्ति हेतु चयनित सभी खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा अरुण बंग्याल, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट, प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट, योग प्रशिक्षक अनंत बिष्ट, कुंदन लटवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रकाश चंद जोशी अध्यक्ष नगर पालिका, मानस स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक गण सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों, संगठनों, खेल प्रेमियों आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

5 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

5 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

5 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

5 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.