सीएम योगी पर दिया था कड़ा बयान, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गाजियाबाद। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्‍तेमाल करने के बाद यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर थाना मसूरी में दर्ज की गई है। यति नरसिंहानंद गिरी  यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के महंथ हैं। वह अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इजराइल में महिलाओं और बच्चों पर आतंकियों की बरबरता से आहत होकर प्रधानमंत्री मोदी को खून से पत्र लिखा था।
मालूम हो कि 10 अक्टूबर को गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी के खिलाफ गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर के आरोपों को हटाने की मांग को लेकर गाजियाबाद में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया था। सैकड़ों समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। इन समर्थकों का समर्थन करने के लिए महंत यति नरसिंहानंद गिरी ने भी डासना मंदिर से जिला अधिकारी कार्यालय के लिए कूंच किया था। हालांकि पुलिस ने नरसिंहानंद गिरीको बीच में ही रोक दिया था। हालांकि नरसिंहानंद गिरी जब अड़ गए तब उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई थी।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कराते हुए वापस मंदिर भेज दिया था। बाद में उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक संदेश जारी किया था। इस वीडियो संदेश में उन्होंने प्रशासन की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को लेकर बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि यदि हिम्मत है तो दारुल उलूम देवबंद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई करके दिखाइए। उनका कहना था कि वे अपने बच्चों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। यही उनकी गलती है।
अब पुलिस ने थाना मसूरी में यति नरसिंहानंद गिरी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि एक पुलिस अधिकारी ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस प्राथमिकी में यति नरसिंहानंद गिरी पर आईपीसी के सेक्शन 505, 295A और 67 आईटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। नरसिंहानंद का कहना है कि उनके खिलाफ चाहे जितने मुकदमे लगा लिए जाएं लेकिन अपने बच्चों के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। सनद रहे हरिद्वार धर्म संसद में यति नरसिंहानंद गिरी पर हेट स्पीच के आरोप लगे थे। बाद में उनको गिरफ्तार भी किया गया था।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

10 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

10 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

10 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

10 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

10 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.