कांग्रेस को मिले अपार समर्थन से पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित: गोदियाल

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  निकाय चुनाव में मतदान से पहले रुद्रप्रयाग में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर में रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने भी प्रतिभाग किया। सोमवार को बेलनी से शुरू हुई कांग्रेस की रैली मुख्य बाजार होते हुए नए बस अड्डा पहुंची। जहां जनसभा आयोजित की गई। इससे पहले गणेश गोदियाल ने नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक भंडारी के लिए जनता से समर्थन मांगा। बस अड्डे में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता का अपार समर्थन देखकर यह तय हो गया है कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दीपक भंडारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह योग्य और कर्मठ व्यक्ति हैं, इसलिए जनता उन्हें अपना समर्थन देकर नगर पालिका अध्यक्ष बनाने में पूरा सहयोग देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों पर भी प्रहार किए।

Harish Tripathi

Share
Published by
Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

11 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

11 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

11 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

11 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

11 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

1 day ago

This website uses cookies.