कांग्रेसी पार्षद पर पथराव कर किया घायल, केस दर्ज

हरिद्वार(आरएनएस)।   होली के दिन गंगा स्नान कर रहे कांग्रेसी पार्षद के मित्र की पिटाई कर दी गई। बीच बचाव करने पर कांग्रेसी पार्षद पर भी पथराव हुआ, जिससे वह घायल हो गए। इस संबंध में पार्षद ने आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कनखल के वार्ड राजागार्डन से कांग्रेसी पार्षद सुमित त्यागी होली के दिन दोस्तों के साथ सतनाम साक्षी गंगा घाट पर नहाने के लिए गए थे। आरोप है कि इस दौरान आ पहुंचे कुछ युवकों ने उनके दोस्त आशीष कुमार की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने जब बीच बचाव करना चाहा तब युवकों ने उसे भी पीटना की कोशिश की, लेकिन वह गंगा में कूदकर रेलिंग पर बैठ गया। आरोप है कि युवकों ने उस पर पथराव कर घायल कर दिया। यही नहीं, असलहा लहराते हुए उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। भीड़ के एकत्र होने पर हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। कांग्रेसी पार्षद के सूचना देने पर पहुंची कनखल पुलिस ने मामले की जानकारी ली। एसओ मनेाज नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में 16 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

20 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

20 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

20 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

20 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

20 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.