Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सिलेंडर फटने से लाखों का सामान जलकर राख

चमोली(आरएनएस)।   विकासखंड नारायणबगड़ के रैंस गांव में सोमवार सुबह एक ढाबे में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में ढाबा सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैंस गांव निवासी मनीष बुटोला का गांव के समीप ढाबा और परचून की दुकान थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मनीष ढाबे में दाल रखने के बाद बाहर आया ही था कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना के समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। ग्राम प्रधान दिगपाल रैंसवाल ने बताया की इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दे दी गई है। जल्द ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंचकर उचित कार्यवाही की जायेगी।