Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने 01 वांरटी को किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। दन्या पुलिस द्वारा न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 477/2023, धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त प्रकाश चन्द्र आर्या पुत्र शेर सिंह, निवासी मल्ला गैराड़, पो0 झाकरसैम, दन्या, जनपद अल्मोड़ा को सोमवार को झाकरसैम मंदिर तिराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, हैड कांस्टेबल विनोद डसीला शामिल रहे।