अल्मोड़ा। जनपद के सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के चेहरे से आंख, कान, नाक गायब है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में रख दिया है। वही, इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना सोमेश्वर थाना क्षेत्र के फल्याटी गांव की है। जहां घास काटने गई कुछ महिलाओं को कालीगाड़ जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। महिलाओं ने घटना की सूचना गांव में दी। गांव के प्रधानपति द्वारा इसकी सूचना सोमेश्वर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसओ सोमेश्वर कश्मीर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंचे। शव काफी वीभत्स हालत में मिला है। पुलिस के मुताबिक शव करीब 3 से 4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृत व्यक्ति के चेहरे से आंख, कान, नाक समेत शरीर के कुछ और अंग गायब है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जंगली जानवर द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया हो। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद अगले 72 घंटे शिनाख्त के लिए शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…
अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…
This website uses cookies.