दिसम्बर माह से वेतन न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नाराज

देहरादून(आरएनएस)।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने दिसम्बर माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार अपनी समस्याओं को लेकर उन तक मांग पत्र पहुंचाते आ रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। दूसरी तरफ सरकार लगातार आंगनबाड़ी फेस कैपचरिंग से लेकर लगातार काम कर रही है, मानदेय न मिलने से परिवार के सामने आर्थिक दुश्वारियां आ रही है। वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। मोबाइल रिचार्ज नहीं करवा पा रही हैं। जबकि उनके कार्य में मोबाइल का काम बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला सशक्तीकरण में बाल विकास के तहत अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। लेकिन उनके लिए सरकार के पास देने के लिए मानदेय का पैसा तक नहीं है। होली जैसे पर्व पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मायूस हैं। यदि जल्द मानदेय जारी नहीं किया गया तो उन्हें सड़कों पर मजबूर होकर उतरना पड़ेगा।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.