Categories: अल्मोड़ा

दीप सिंह डांगी बने व्यापार मंडल चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी


अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा की प्रथम बैठक जोशज्यू होटल के सभागार में आयोजित की गई।जिसमें सभी नियुक्त पदाधिकारियों का व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी द्वारा स्वागत किया गया और संगठन के आगामी कार्यों के लिए रूप रेखा तैयार की गई। संचालन जिला मंत्री अमन नज्जौन ने किया।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और व्यापारी और संगठन हित में सभी 32 इकाइयों के पुनर्गठन की बात कही।शीघ्र ही सभी इकाइयों का भ्रमण करके सभी का गठन नए सिरे से किया जाएगा। सभी इकाइयों में व्यापारियों की सदस्यता कराई जाएगी।जिला व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से दीप सिंह डांगी को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिमेदारी दी गई।सभी ने इस पर हर्ष व्यक्त किया।नगर में चुनाव को देखते हुए अगली बैठक में सदस्यता अभियान की टीम का गठन किया जाएगा।जिनके द्वारा सदस्यता कराई जाएगी।बैठक में सभी ने अपनी तरफ से संगठन को मजबूत करने की बात कही।संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के कोष को भी बड़ाने पर चर्चा हुई।आज की बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में मोहन कनवाल,दीपक वर्मा,शहजाद कश्मीरी, जगमोहन अग्रवाल,राकेश तिवारी, दीप लाल साह,सुनील कर्नाटक, ललित कार्की,रंजन गुप्ता,अतुल पांडे, परवेश कुरेशी,प्रकाश बिष्ट,वकुल साह, प्रताप कनवाल,राजेंद्र प्रसाद,प्रतेष पांडे,कार्तिक साह आदि पधाधिकारी उपस्थित थे।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

17 hours ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

17 hours ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

17 hours ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

17 hours ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

17 hours ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.