देहरादून से गौचर के बीच हेली सेवा शुरू करने की मांग

चमोली(आरएनएस)।  उड़ान योजना के तहत देहरादून गौचर के मध्य चलने वाली हेली सेवा के बंद होने के कारण इसमें सफर करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सेवा लगभग एक माह से अधिक समय से बंद पड़ी है। जानकारी अनुसार अपनी सेवाएं दे रही कंपनियों के करार की अवधि समाप्त होने के कारण यह दिक्कतें सामने आई है। अनुदान पर संचालित सरकार द्वारा नियोजित दोनों कंपनियों की सीधी सेवा देहरादून से गौचर बराबर संचालित होती रही है जिससे आम जनमानस को सेवा का लाभ मिलता था।  पवन हंस कंपनी द्वारा गौचर से देहरादून जौली ग्रांट का किराया 3650 रुपए और हेरिटेज कंपनी द्वारा गौचर से सहस्त्रत्त्धारा देहरादून का किराया 4150 रुपए प्रति यात्री निर्धारित था। मगर अब हेली सेवा बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।  हेली सेवा के बंद होने के संबंध में जनप्रतिनिधि पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष, राकेश लिंगवाल सुनील पंवार आदि का कहना है कि हेली सेवा को यथाशीघ्र शुरू किया जाना चाहिए।

Harish Tripathi

Recent Posts

कुमाऊं महोत्सव: माया उपाध्याय की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कुमाऊं महोत्सव 2025 का चौथा दिन मंगलवार को रंगारंग…

1 day ago

भाजपा को एक और झटका, गोपाल सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो…

1 day ago

जिलाधिकारी ने ली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठकअल्मोड़ा। अगस्त 2026 में प्रस्तावित…

1 day ago

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते…

1 day ago

जिला अस्पताल में शुरू हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अल्मोड़ा के पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय में टोटल…

1 day ago

नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में चल रहे नालों के…

2 days ago

This website uses cookies.