कल उत्तराखंड दौरे पर थे केजरिवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम और आम आदमी के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खुद के संक्रमित होने की खबर ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। हल्के लक्षण हैं। घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं।’ इसके साथ ही, केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में उनसे मिलने-जुलने वाले लोगों को भी आगाह किया है। उन्होंने लिखा, ‘बीते कुछ दिनों में जो कोई भी हमारे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट कर लें और जांच करवाएं।’उन्होंने ट्ववीट कर इस बात की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने और जांच कराने की अपील की है।
केजरीवाल के पाजिटिव आने के बाद उत्तराखंड में भी हलचल है। बता दें कि बीते रोज तीन जनवरी को अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर थे।
केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल के से मिलने के लिए कार्यकर्त्ताओं का तांता बीजापुर गेस्ट हाउस में लगा रहा। हालांकि, समय की कमी के चलते केजरीवाल शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी से नहीं मिले। दोपहर पौने तीन बजे केजरीवाल बीजापुर से परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। परेड ग्राउंड में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।
रामगढ़ (नैनीताल), 05 जुलाई 2025 भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के रामगढ़ रेंज के अंतर्गत…
अल्मोड़ा। राज्य कर विभाग अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल…
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के शेराघाट क्षेत्र में शुक्रवार को जैगन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति…
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला एवं महिला अस्पताल के चिकित्सा प्रबंधन…
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने शुक्रवार को अपना 102वां स्थापना दिवस धूमधाम…
अल्मोड़ा। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सिमतोला ईको पार्क और कपड़खान अनुभाग के…
This website uses cookies.